Reported By: Vijendra Pandey
,Arrest Warrant For IAS Officers/Image Credit: AI
Arrest Warrant For IAS Officers: जबलपुर: जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्यप्रदेश के 2 आईएएस अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। न्यायालय के आदेश की नाफरमानी का है जिस पर सख्ती दिखाते हुए हाईकोर्ट ने पूर्व राजस्व सचिव विवेक पोरवाल और सागर के पूर्व कलेक्टर संदीप जी आर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है।हाईकोर्ट ने भोपाल पुलिस कमिश्नर और सागर एसपी को ये अरेस्ट वारंट तामील करवाने और दोनों आईएएस अधिकारियों को आगामी 21 सितंबर को जबलपुर हाईकोर्ट में हाज़िर करवाने के निर्देश दिए हैं।
Arrest Warrant For IAS Officers: दरअसल हाईकोर्ट ने इन दोनों आईएएस अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि, वो सागर के कलेक्टर कार्यालय में काम कर रहीं अनुभाग अधिकारी शीला सेन के नियमितिकरण पर 90 दिनों में विचार कर फैसला लें। 19 मार्च 2025 के इस आदेश का पालन ना होने पर शीला सेन ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका लगाई थी। इस पर अधिकारियों को तलब किए जाने पर सागर कलेक्टर ने तहसीलदार को संपर्क अधिकारी बनाने का पत्र हाईकोर्ट में भेज दिया। इस पर नाराज़गी जताते हुए हाईकोर्ट ने दोनों आईएएस अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं और उन्हें अब 21 सितंबर को हाईकोर्ट में हाज़िर होना होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-