All Schools Close for 3 Days in Several States || Image- AI Generated File
All Schools Close for 3 Days in Several States: नई दिल्ली: सितंबर का महीना इस साल छात्रों के लिए लगातार त्योहारों और छुट्टियों वाला साबित हो रहा है। अब विश्वकर्मा पूजा का त्योहार आने वाला है। इसकी तारीख सप्ताह के बीच पड़ने के कारण कई छात्रों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिल सकती है। खास तौर पर पश्चिम बंगाल समेत उन राज्यों में, जहां विश्वकर्मा पूजा को छुट्टी के तौर पर माना जाता है। ऐसे में स्कूल, कॉलेज और दूसरे शिक्षण संस्थानों में लंबा ब्रेक देखने को मिल सकता है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
विश्वकर्मा पूजा इस साल 17 और 18 सितंबर के आसपास मनाई जाएगी। इसके बाद 19 सितंबर को शनिवार और 20 सितंबर को रविवार है। ऐसे में अगर किसी राज्य या शिक्षण संस्थान में 17 या 18 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी घोषित होती है, तो छात्रों को वीकेंड की छुट्टी मिलाकर चार दिन तक लगातार छुट्टी मिल सकती है।
All Schools Close for 3 Days in Several States: हालांकि, यहां एक बात ध्यान रखना जरूरी है कि 17 से 20 सितंबर तक चार दिन की छुट्टी पूरे देश के स्कूल-कॉलेजों में लागू नहीं होगी। छुट्टी का फैसला संबंधित राज्य की छुट्टी सूची और स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय के अपने एकेडमिक कैलेंडर पर निर्भर करेगा।
विश्वकर्मा पूजा 2026 में 17 और 18 सितंबर के आसपास मनाई जाएगी। अलग-अलग जगहों पर तिथि और पूजा के शुभ समय में अंतर होने के कारण त्योहार मनाने की तारीख भी अलग हो सकती है। यानी कहीं 17 सितंबर को पूजा हो सकती है, तो कहीं 18 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा मनाई जा सकती है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
All Schools Close for 3 Days in Several States: कुछ कैलेंडर्स में गुरुवार यानी 17 सितंबर को तिथि सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक जारी रहने की बात कही गई है। इसी दिन अमृत योग दोपहर 12 बजकर 43 मिनट से 3 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। वहीं, कुछ कैलेंडर्स में 18 सितंबर को सुबह 7 बजकर 03 मिनट 30 सेकंड पर अमृत योग का उल्लेख किया गया है। इन्हीं अलग-अलग समय और पंचांग की गणना के कारण अलग-अलग स्थानों पर विश्वकर्मा पूजा 17 या 18 सितंबर को मनाए जाने की संभावना है। इसलिए छात्रों और अभिभावकों को अपने राज्य और संबंधित शिक्षण संस्थान की आधिकारिक छुट्टी सूची जरूर देखनी चाहिए।
यूपीआई व्यापारी भुगतान पर शुल्क को लेकर बैंकों की समिति जल्द लेगी निर्णय
बांग्लादेश, पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए संसदीय कूटनीति पर जोर दिया
एमडीएल दिघी में पोत निर्माण क्लस्टर के लिए 27,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
खेलमंत्री ने भारत में एफवन की वापसी की चुनौतियों की समीक्षा के लिये कार्यबल का गठन किया