चिप विनिर्माता एप्लाइड मैटेरियल्स 3,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी: कर्नाटक मंत्री

Ads

चिप विनिर्माता एप्लाइड मैटेरियल्स 3,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी: कर्नाटक मंत्री

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 10:08 PM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 10:08 PM IST

बेंगलुरु, 15 सितंबर (भाषा) अमेरिका स्थित सेमीकंडक्टर चिप विनिर्माण कंपनी एप्लाइड मैटेरियल्स अगले 10 साल में कर्नाटक में 3,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। राज्य के भारी एवं मध्यम उद्योग मंत्री एम बी पाटिल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बेंगलुरु सिग्नेचर बिजनेस पार्क क्षेत्र में शुरू होने वाली इस परियोजना से 1,000 रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

मंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पाटिल ने बताया कि एप्लाइड मैटेरियल्स अपने निवेश को अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी), आवश्यक उपकरणों के विनिर्माण और सेमीकंडक्टर चिप उत्पादन के लिए आवश्यक सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकियों के विकास पर केंद्रित करेगी। उन्होंने परियोजना के लिए हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) मिलने के बाद यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बेंगलुरु सिग्नेचर बिजनेस पार्क क्षेत्र में शुरू की जाने वाली यह अपनी तरह की पहली औद्योगिक परियोजना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार परियोजना के हर चरण में कंपनी को पूरा सहयोग देगी।

भाषा अजय

अजय