मध्यप्रदेश कांग्रेस को राहुल फैक्टर पर भरोसा, युवाओं को मिलेगा मौका

Ads

मध्यप्रदेश कांग्रेस को राहुल फैक्टर पर भरोसा, युवाओं को मिलेगा मौका

  •  
  • Publish Date - January 31, 2018 / 06:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

गुजरात में शानदार प्रदर्शन के बाद कांग्रेस की बांछे खिली हुई है. लिहाजा मध्यप्रदेश में  कांग्रेस. दोगुने उत्साह से मैदान में उतरने की तैयारियों में है. पार्टी आलाकमान राहुल गांधी खुद एमपी के चुनाव में दिलचस्पी ले रहे हैं. लिहाजा चुनावी साल के पहले महीने से ही कांग्रेस पार्टी दावेदारी को लेकर मंथन में जुट चुकी है.

ये भी पढ़ें- पुलिस ने 9 दिव्यांगों को जेल भेजा, 44 दिनों से धरने पर बैठे थे दिव्यांग

एमपी कांग्रेस में इन दिनों कुछ बदला-बदला सा नजारा है. कई सालों से सत्ता की चाबी से दूर रही पार्टी ने मिशन 2018 के लिए नई रणनीति तैयार की है. इसके संकेत भी कांग्रेस ने दे दिए हैं. चाहे चुनाव के 6 माह पहले टिकट देने की बात हो. ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौका देने का फैसला हो या फिर पार्टी के हर नेता की स्क्रिनिंग करके जिम्मेदारी तय करने का निर्णय. कांग्रेस हर एक कदम फूंक-फूंक कर रख रही है. यही वजह है कि गुजरात, महाराष्ट्र,यूपी और दिल्ली से आए राहुल गांधी टीम के सदस्यों ने एमपी के हर जिले में मोर्चा संभाल लिया. जिसमें चहेतों को टिकट दिलाने वाले नेताओं पर भी ध्यान दिया जाएगा. राहुल के कॉओर्डिनेटर्स की रिपोर्ट के बाद मार्च-अप्रैल में ही करीब 63 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाएगा

ये भी भी पढ़ें- 

कोलारस-मुंगावली उपचुनाव के लिए भाजपा ने शाॅर्ट लिस्ट किए उम्मीदवार

कांग्रेस के कॉर्डिनेटर्स इस बार प्रदेशाध्यक्ष के बजाए प्रदेश प्रभारी को अपनी रिपोर्ट देंगे. जिसके बाद कैंडिडेट्स का ऐलान होगा. वहीं कांग्रेस की नई नीति पर बीजेपी ने चुटकी ली है. बीजेपी के मुताबिक पहले वसूली भोपाल में होती थी अब दिल्ली दरबार में होगी. एमपी में बाहरी राज्यों की टीम भेजकर फीडबैक लेने का फैसला पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का है. गुजरात में भी इसी टीमें भेजकर टिकट वितरण हुआ था. और जो नतीजे आए वो चौंकाने वाले थे. पार्टी को उम्मीद है कि इस बार भी राहुल फैक्टर काम करेगा.

 

 

वेब डेस्क, IBC24