मध्यप्रदेश में डेंगू को लेकर रेड अलर्ट जारी

Ads

मध्यप्रदेश में डेंगू को लेकर रेड अलर्ट जारी

  •  
  • Publish Date - November 10, 2017 / 06:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में डेंगू जानलेवा साबित हो रही है. प्रदेश सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए एमपी में रेड अलर्ट जारी कर दिया है.

ये भी पढ़ें- गंगा में विसर्जित अस्थियां जाती कहां हैं? 

सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर्स, पैरा मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, और जो छुट्टी पर हैं उन्हें फौरन ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश जारी किए हैं. 

 

ये भी पढ़ें- ग्वालियर के 1.18 लाख घरों में लगेंगे स्मार्ट वॉटर मीटर

डेंगू को लेकर अलर्ट स्वास्थ्य विभाग ऐहतियातन डेंगू की रोकथाम के सारे उपाए और हथकंडे अपना रहे हैं. शिविरों के माध्यम से लोगों को डेंगू से बचने के उपाय और ज़रुरी सुझाव भी दिए जा रहे हैं. 

 ये भी पढ़ें- बाल दिवस अब 19 नवंबर को मनाया जाएगा

प्रदेश स्वास्थ्य विभाग प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर डेंगू मरीजों की जांच कर रहा है. मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए जाने पर उन्हें फौरीतौर पर इलाज मुहैया कराने के निर्देश जारी किए गए हैं.

 

वेब डेस्क, IBC24