Ram Mandir Chanda Chori Case: नोटों की गड्डियों वाली रील वायरल, राम मंदिर चंदा चोरी जांच में आया नया मोड़, वीडियो देख हर कोई हुआ हैरान

Ads

Ram Mandir Chanda Chori Case: राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला के भाई का नोटों की गड्डियों के साथ वीडियो वायरल हो रहा है।

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 11:29 AM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 11:31 AM IST

Ram Mandir Chanda Chori Case/Photo Credit: AI Image

HIGHLIGHTS
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आरोपी के भाई का नकदी की गड्डियों के साथ वीडियो वायरल
  • पुलिस मामले की जांच के तहत आरोपी के परिजनों से पूछताछ कर सकती है
  • जांच में आरोपियों के पास से लाखों रुपये नकद, विदेशी मुद्रा, सोना, चांदी और अन्य सामान बरामद हो चुकी है।

अयोध्या: Ram Mandir Chanda Chori Case उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई नए खुलासे हो रहे हैं। जांच टीम को आरोपी अविनाश शुक्ला के घर से 20 लाख 39 हजार रुपए, 1 हजार से ज्यादा डॉलर और सोने की चेन और अंगूठी मिली थी। वहीं, इस चंदा चोरी के मामले में अब एक नया मोड़ आया है। चोरी के मामले में जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला के भाई का नोटों की गड्डियों के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नोटों के बंडल के साथ बनाई थी रील

Ram Mandir Chanda Chori Case वीडियो में देखा जा सकता है कि उसके भाई अमित शुक्ल का नकदी की गड्डियां हाथ में रखा हुआ है। इस रील को आरोपी के भाई ने 18 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। अविनाश के भाई और उनके परिजनों से कभी भी पूछताछ की जा सकती है।

किस आरोपी के पास से मिला क्या-क्या?

आपको बताते चलें कि राम मंदिर चोरी मामले के प्रतापगढ़ के बाबूपुर नरियावां निवासी आरोपी अविनाश शुक्ला से 20 लाख 39 हजार रुपए, 1 हजार से ज्यादा डॉलर और सोने की चेन और अंगूठी भी मिली है। अविनाश के साथ ही आरोपी लवकुश मिश्रा के पास से 14 लाख 25 हजार रुपए की बरामदगी हुई है। करुणेश पांडे से 18 लाख 7 हजार 63, टिन्नू यादव से 1 लाख कैश बरामद हुआ है। इसमें 500 के 180 नोट और 100 की गड्डी बरामद हुई है। (Ram Mandir Chanda Chori Case Update) रामशंकर मिश्रा से 7 लाख 32 हजार 170, अनुकल्प मिश्रा से 16 लाख 82 हजार 40, मनीष कुमार यादव से 2 लाख रुपए बरामद हुए हैं। इतना ही आरोपियों के पास से लगभग 11 ग्राम पीली धातु (सोना) लगभग 375 ग्राम चांदी दी बरामद हुई। आरोपियों के घर से निवेश के दस्तावेज और पीली धातु के महंगे आभूषण मिले हैं।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर FIR की तैयारियां तेज

Ram Mandir Chanda Chori Case Update: इस जानकारी के सामने आने के बाद ये भी भी जानकारी निकलकर सामने आई है कि, ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर एफआईआर की तैयारियां तेज हो गई है। गुरुवार को बार के वकील जन्मभूमि थाने जाएंगे। वकीलों ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर FIR की मांग की थी।उधर, चढ़ावा चोरी मामले में गोविंददेव से पूछताछ होगी, जो कि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हैं। उनके दानराशि के प्रबंधन को लेकर सवाल होंगे. वित्तीय निगरानी को लेकर सवाल होंगे. पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली जाएगी।

ये भी पढ़ें

 

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो में आरोपी के भाई को नकदी की गड्डियां हाथ में लिए हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या वायरल वीडियो जांच का आधिकारिक सबूत है?

यह जांच एजेंसियों पर निर्भर करता है। केवल वायरल वीडियो अपने आप में किसी अपराध का प्रमाण नहीं होता; इसकी सत्यता और संदर्भ की जांच की जाती है।

क्या आरोपी के भाई को गिरफ्तार किया गया है?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ऐसी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, उससे पूछताछ की जा सकती है।

मामले में क्या-क्या बरामद हुआ है?

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपियों से लाखों रुपये नकद, विदेशी मुद्रा, सोना, चांदी और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

मामले की जांच कौन कर रहा है?

मामले की जांच संबंधित पुलिस और जांच एजेंसियां कर रही हैं तथा आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों पर निर्भर करेगी।