राघवजी का बड़ा बयान- सपाक्स की टिकट पर लड़ सकता हूं चुनाव, बेटी

राघवजी का बड़ा बयान- सपाक्स की टिकट पर लड़ सकता हूं चुनाव, बेटी

राघवजी का बड़ा बयान- सपाक्स की टिकट पर लड़ सकता हूं चुनाव, बेटी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: November 6, 2018 2:09 pm IST

विदिशा। जिले की शमशाबाद विधानसभा से मध्यप्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री और अपने ही नौकर से यौनाचार मामले में घिरे राघवजी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि वे भी शमशाबाद विधानसभा से सपाक्स उम्मीदवार हो सकते हैं और उनकी बेटी भी चुनाव लड़ सकती हैं।

राघवजी ने कहा कि मेरी बेटी को शमशाबाद से टिकट नहीं मिला तो विकल्प खुले हैं। राघवजी ने ताल ठोक दी है और 8 नवंबर को शमशाबाद क्षेत्र के लोगों का बड़ा सम्मेलन विदिशा में बुलाया है। बता दें कि राघवजी एकबार शमशाबाद से विधायक होते हुए प्रदेश के वित्तमंत्री बने थे और उनकी पुत्री ज्योति शाह भाजपा से विदिशा नगरपालिका अध्यक्ष तथा विदिशा जनपद अध्यक्ष भी रह चुकी है।

यह भी पढ़ें :  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रचार वाहन पर पथराव, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप 

राघवजी और ज्योति शाह शमशाबाद में लगभग 200 गांवों में लोगों से मिलकर जनसंपर्क भी कर चुके हैं। आगामी 8 नवंबर को राघव सारे पत्ते खोल देंगे क्यों कि वे इस दिन वह विदिशा मे बड़ा सम्मेलन करने जा रहे हैं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में