महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 357 नए मामले, आठ और लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 357 नए मामले, आठ और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 19, 2021 / 03:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

ठाणे, 19 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 357 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,40,677 हो गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामलों की पुष्टि रविवार को हुई। अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से आठ और मरीजों की मौत हुई है जिससे जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,912 हो गई है।

उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है।

भाषा सुरभि मानसी

मानसी