महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पत्रकार दिवस पर मीडियाकर्मियों को दी बधाई

Ads

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पत्रकार दिवस पर मीडियाकर्मियों को दी बधाई

  •  
  • Publish Date - January 6, 2021 / 11:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

मुंबई, छह जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को मराठी पत्रकारिता के जनक बालशास्त्री जाम्भेकर की जयंती पर मनाए जाने वाले ‘‘पत्रकार दिवस’’ पर मीडियाकर्मियों को बधाई दी।

ठाकरे ने अपने संदेश में कहा कि मराठी पत्रकारिता ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपने लिए एक अलग जगह बनाई थी और लोकतंत्र को मजबूत किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसने आम आदमी के साथ-साथ महाराष्ट्र आंदोलन को भी आवाज दी है।

छह जनवरी, 1812 को जन्मे जाम्भेकर ने 1832 में मराठी के पहले अखबार ‘‘दर्पण’’ की शुरुआत की थी।

भाषा शुभांशि माधव

माधव