बिलासपुर। Bilaspur Suicide News: न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित चटर्जी गली में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त निरीक्षक सीताराम गुप्ता अपने घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर में ही मौजूद थे, लेकिन वे अलग-अलग कमरों में थे। कमरे में पहुंचने पर परिजनों ने उन्हें फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए।
Bilaspur Suicide News प्रारंभिक जांच में मौके से किसी तरह का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। वे सरकंडा पुलिस विभाग से निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे वे अपने कमरे में गए थे। कुछ समय बाद जब परिजन उन्हें देखने पहुंचे तो वे फांसी के फंदे पर लटके मिले। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Bilaspur Suicide Newsफिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।