Koel Mallick Resign | Photo Credit: AI
कोलकाता: Koel Mallick Resign पश्चिम बंगाल में जब से बीजेपी की सरकार बनी है, तब से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को एक के बाद एक कई बड़े झटके का सामना करना पड़ा है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की राजनीति में फिर से एक बार उलटफेर देखें को मिला है। तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका का सामना करना पड़ा है। दरअसल, अभिनेत्री से राजनेता बनीं पश्चिम बंगाल से टीएमसी की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक (Koel Mallick Resign News) ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
Koel Mallick Resign सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, TMC की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कोयल से पहले भी 3 सांसद टीएमसी की सांसदी छोड़ चुके हैं। हालांकि उनके इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कोएल मल्लिक के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसदों की संख्या घटकर 9 रह गई।
बता दें कि पश्विम बंगाल में विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली जीत के बाद टीएमसी के भीतर असंतोष देखने को मिल रहा है। हाल के दिनों में सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक समेत कई नेताओं ने पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दिया है, जिससे टीएमसी पर दबाव बढ़ गया है। फिलहाल कोयल मलिक के इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने वास्तव में राज्यसभा की सदस्यता छोड़ी है या नहीं।
सूत्रों के मुताबिक, TMC की राज्यसभा सांसद कोएल मल्लिक ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया है। pic.twitter.com/lUzx3T452d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2026