महाराष्ट्र के राज्यपाल ने मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति की याद में लगाया पौधा

Ads

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति की याद में लगाया पौधा

  •  
  • Publish Date - June 5, 2021 / 12:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

मुंबई, पांच जून (भाषा) महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ की याद में यहां राजभवन में एक पौधा लगाया।

जगन्नाथ का मॉरीशस में तीन जून को निधन हो गया था और उनकी याद में राष्ट्रीय शोक की भी घोषणा की गई थी।

एक बयान के मुताबिक, पूर्व में जगन्नाथ ने राजभवन का दौरा किया था और कोश्यारी ने ‘तमन’ का पौधा लगाया, जिसका फूल महाराष्ट्र का राजकीय पुष्प है।

मॉरीशस के दिवंगत नेता के सम्मान में राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया।

इसमें कहा गया कि पांच दिवस विश्व पर्यावरण दिवस भी है, इस मौके पर राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधा लगाया।

भाषा

प्रशांत दिलीप

दिलीप