महाराष्ट्र: 19 साल से फरार हत्यारोपी पुणे में पकड़ा गया

महाराष्ट्र: 19 साल से फरार हत्यारोपी पुणे में पकड़ा गया

महाराष्ट्र: 19 साल से फरार हत्यारोपी पुणे में पकड़ा गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: November 20, 2020 1:47 pm IST

ठाणे, 20 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने 19 साल पहले अपने कमरे में साथ रहने वाले एक व्यक्ति की कथित रूप से हत्या कर फरार हुए आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार तड़के शहर के कलवा इलाके से एच राजाराम राजीव शेट्टी (65) को गिरफ्तार कर लिया।

ठाणे के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन ठाकरे ने कहा कि शेट्टी ने कमरे में अपने साथ रहने वाले सी जी रेगो (65) की आठ मई, 2001 को कथित रूप से हत्या कर दी थी और तब से वह फरार था।

पुराने मामलों की समीक्षा के दौरान इस लंबित मामले की जांच फिर से शुरू की गई तथा नासिक, रायगढ़ जिले के पेन, नवी मुंबई और फिर कलवा में आरोपी की तलाश की गई।

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) किशन गवली ने कहा कि आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है और उसे रामनगर थाने के हवाले कर दिया गया है।

भाषा

जोहेब अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में