YouTube Gifts Feature: YouTube ने खोल दिया कमाई का नया रास्ता! भारत में लॉन्च हुआ ये धांसू फीचर
YouTube Gifts Feature: यूट्यूब के नए फीचर से लाइव स्ट्रीमिंग का अनुभव और बेहतर होगा। अब दर्शक लाइव के दौरान एनिमेटेड वर्चुअल गिफ्ट भेजकर अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को सपोर्ट कर सकेंगे। यह फीचर क्रिएटर्स और ऑडियंस के बीच जुड़ाव बढ़ाने के साथ कमाई का नया जरिया भी बन सकता है।
(YouTube Gifts Feature/ Image Credit: Pexels)
- YouTube ने भारत में नया Gifts फीचर लॉन्च किया है।
- यह फीचर खासतौर पर Vertical Live Streams के लिए पेश किया गया है।
- दर्शक लाइव के दौरान वर्चुअल गिफ्ट भेजकर क्रिएटर्स को सपोर्ट कर सकेंगे।
YouTube Gifts Feature: YouTube आज दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म में से एक बन चुका है। यहां लाखों क्रिएटर्स शॉर्ट्स और लंबे वीडियो बनाकर कमाई कर रहे हैं। अब कंपनी ने भारत में क्रिएटर्स के लिए एक नया फीचर्स लॉन्च किया है। जिससे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए कमाई का नया रास्ता खुलेगा। यूट्यूब ने Gifts नाम का यह फीचर खासतौर पर Vertical Live Streams के लिए पेश किया है।
क्या है YouTube Gifts फीचर?
YouTube Gifts फीचर की मदद से दर्शक लाइव स्ट्रीम के दौरान अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को एनिमेटेड वर्चुअल गिफ्ट भेज सकेंगे। इन गिफ्ट्स के जरिए ऑडियंस अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को सपोर्ट कर पाएगी। इसके साथ ही क्रिएटर्स को भी इससे कमाई करने का मौका मिलेगा। कंपनी ने इस फीचर को खास बनाने के लिए कई भारतीय थीम वाले गिफ्ट्स भी शामिल किए हैं। आने वाले समय में त्योहारों और खास मौकों के लिए नए गिफ्ट्स जोड़ने की भी योजना है।
क्रिएटर्स कैसे एक्टिव कर सकते हैं फीचर?
जो क्रिएटर इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले YouTube Studio में जाना होगा। इसके बाद Earn सेक्शन में जाकर Virtual Items Module को Accept करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद Gifts फीचर एक्टिव हो जाएगा। फीचर चालू होने पर योग्य Vertical Live Streams में यह विकल्प अपने आप उपलब्ध हो जाएगा। लेकिन जिन लाइव स्ट्रीम में Gifts फीचर एक्टिव होगा। वहां Super Stickers का विकल्प नहीं मिलेगा।
Jewels और Rubies से होगी कमाई
YouTube ने Gifts फीचर के साथ Jewels नाम की डिजिटल करेंसी भी शुरू की है। दर्शक पहले Jewels खरीदेंगे और फिर इन्हीं का इस्तेमाल करके लाइव स्ट्रीम के दौरान वर्चुअल गिफ्ट भेज सकेंगे। जब कोई दर्शक क्रिएटर को गिफ्ट भेजता है तो क्रिएटर को इसके बदले Rubies मिलते हैं। इन्हीं Rubies के आधार पर क्रिएटर की कमाई तय होगी। इससे लाइव कंटेंट बनाने वालों को कमाई का नया जरिया मिलेगा।
दर्शकों और क्रिएटर्स दोनों को मिलेगा फायदा
YouTube का नया Gifts फीचर क्रिएटर्स और ऑडियंस के बीच बातचीत को और बेहतर बनाएगा। दर्शकों को लाइव के दौरान अपनी पसंद और समर्थन दिखाने का नया तरीका मिलेगा। जबकि क्रिएटर्स को एक्सट्रा इनकम का मौका मिलेगा। इस फीचर से लाइव स्ट्रीमिंग ज्यादा आकर्षक बन सकती है। जिससे YouTube पर क्रिएटर्स का जुड़ाव और बढ़ सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Mahindra Thar EV: अब सड़कों पर दौड़ेगी Electric Thar…लुक और फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश, कीमत हो सकती है इतनी
- Vivek Tankha On Jitu Patwari Brother : जीतू पटवारी के भाई को हिरासत में लेने के बाद बढ़ा सियासी बवाल! कांग्रेस सांसद ने DGP को चिट्ठी लिख उठाए बड़े सवाल
- PM Modi Australia Visit: ‘धमाके पड़ोसियों पर हुए, गूंज दुनिया ने सुनी’.. मेलबर्न में पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां, ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर दिया सख्त संदेश

Facebook


