महाराष्ट्र: ठाणे में अक्टूबर में कोविड-19 के मामले 20 फीसदी तक बढ़े

Ads

महाराष्ट्र: ठाणे में अक्टूबर में कोविड-19 के मामले 20 फीसदी तक बढ़े

  •  
  • Publish Date - November 1, 2020 / 06:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

ठाणे, एक नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अक्टूबर में कोविड-19 के मामले करीब 20 फीसदी तक बढ़े हैं जबकि इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 46 फीसदी कमी आई है।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार को जिले में संक्रमण के 644 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,11,521 हो गई।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से 18 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,342 हो गई। ठाणे में अब 9,514 लोगों का इलाज चल रहा है और 1,96,665 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

जिले में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 92.98 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 2.53 फीसदी है। वहीं पड़ोसी पालघर जिले में अब तक कोविड-19 के 40,855 मामले सामने आए हैं और 963 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा स्नेहा मानसी

मानसी