ठाणे, 23 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में काम से संबंधित विवाद में अपने सहकर्मी की हत्या करने के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना बृहस्पतिवार को तब हुई, जब प्लंबर का काम करने वाले सूरज सरोज की अपने सुपरवाइजर विजय राम उज्जागिर (38) के साथ बहस हो गई।
अधिकारी ने कहा कि बहस के दौरान, आरोपी ने पीड़ित पर भारी औजार से कई बार प्रहार कर और उसे मौत के घाट उतार दिया।
उन्होंने कहा कि कसरवडावली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
भाषा शुभांशि पवनेश
पवनेश