महाराष्ट्र: चंद्रपुर में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत

Ads

महाराष्ट्र: चंद्रपुर में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - May 26, 2021 / 08:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

नागपुर, 26 मई (भाषा) महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक वन में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गई।

वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना सुबह आठ बजे की है जब व्यक्ति ब्रह्मपुरी वन क्षेत्र में तेंदू के पत्ते इकट्ठा करने गया था।

तदोबा-अंधारी बाघ अभयारण्य चंद्रपुर जिले में है और यहां अतीत में भी पशुओं के हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

इससे पहले 23 मई को चंद्रपुर में मुल वन रेंज के मरोदी बीट में बाघ के हमले में 68 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी।

भाषा शोभना शाहिद

शाहिद