आयकर विभाग के आयुक्त के खिलाफ रेप का केस दर्ज, महिला डॉक्टर ने लगाए हैं गंभीर आरोप

आयकर विभाग के आयुक्त के खिलाफ रेप का केस दर्ज, महिला डॉक्टर ने लगाए हैं गंभीर आरोप

आयकर विभाग के आयुक्त के खिलाफ रेप का केस दर्ज, महिला डॉक्टर ने लगाए हैं गंभीर आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: May 16, 2021 7:33 pm IST

नागपुर (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर जिले में आयकर विभाग के एक आयुक्त के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि एक महिला डॉक्टर ने आयकर आयुक्त पर शादी का भरोसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया है। 35 वर्षीय अभियुक्त पुड्डुचेरी का रहने वाला है।

Read More News:  अंतिम संस्कार में मोटरसाइकिल जुलूस निकालना पड़ गया भारी, 200 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ

एक पुलिस अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी नागपुर के सरकारी अस्पताल में काम करने वाली महिला डॉक्टर के संपर्क में आया। वह राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में प्रशिक्षण के लिए वर्ष 2019 से ही नागपुर में रह रहा था।

Read More News: ‘CGTEEKA’ पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को किया गया दूर, अब 24 घंटे की जा रही निगरानी

शिकायत के मुताबिक आरोपी एक दिन अस्पताल में इलाज के लिए गया जहां उसकी दोस्ती महिला डॉक्टर से हो गयी। प्राथमिकी के हवाले से अधिकारी ने बताया कि जब महिला डॉक्टर ने बताया कि वह प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है तब आरोपी ने अपना फोन नंबर महिला डॉक्टर को दे दिया।

इसके बाद आरोपी ने महिला से शादी करने का भरोसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच लीं। महिला जब गर्भवती हो गयी तो आरोपी ने उससे गर्भपात कराने के लिए कहा।

Read More News: कल से शहर में शाम 5 बजे तक खुलेंगी दुकानें, लेकिन ठेला-गुमटियां रहेंगे प्रतिबंधित, जानिए प्रशासन की पूरी गाइडलाइन

शादी के लिए कहने पर आरोपी ने महिला की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी भी दी। अधिकारी के बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

Read More News: इन मांगों को लेकर 19 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान, 17 मई से करेंगे प्रदर्शन


लेखक के बारे में