महाराष्ट्र : सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, चार अन्य घायल

Ads

महाराष्ट्र : सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, चार अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - October 23, 2020 / 09:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

मुंबई, 23 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के कोल्हापुर में राज्य सड़क परिवहन की बस और कार के बीच शुक्रवार को हुई टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अडूर गांव के पास गगनबावडा रोड पर हुआ।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

अधिकारी ने कहा कि विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश