महाराष्ट्र के स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिक्षा विभाग को बजट में मिलना चाहिए सात फीसदी : मंत्री

Ads

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिक्षा विभाग को बजट में मिलना चाहिए सात फीसदी : मंत्री

  •  
  • Publish Date - February 15, 2021 / 11:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

औरंगाबाद, 15 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मंत्री अमित देशमुख ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार को आगामी बजट में स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिक्षा विभाग के लिए अपने कोषों का कम से कम सात फीसदी आवंटन करना चाहिए।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह मांग मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार तक पहुंचा दी गयी है और राज्य मंत्रिमंडल ने इस पर चर्चा भी की है।

देशमुख ने कहा, ‘‘ पिछले साल स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिक्षा विभाग को 3.5 फीसदी आवंटन किया गया था। इस बार इसे सात फीसदी कर दिया जाना चाहिए।’’

भाषा राजकुमार अविनाश

अविनाश