अंतर्राज्यीय नक्सल आॅपरेशन में पुलिस को मिल रही बड़ी सफलताएं

अंतर्राज्यीय नक्सल आॅपरेशन में पुलिस को मिल रही बड़ी सफलताएं

अंतर्राज्यीय नक्सल आॅपरेशन में पुलिस को मिल रही बड़ी सफलताएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: September 5, 2017 3:07 pm IST

 

बस्तर पुलिस इन दिनों लगातार अंतर्राज्यीय नक्सल ऑपरेशन चला रही है ,जिसके तहत लगातार बस्तर पुलिस को बस्तर के नक्सल प्रभावित 7 जिलों में सफलता मिल रही है बीते दिनों बीजापुर के बेदरे इलाके में बस्तर पुलिस और महाराष्ट्र गढ़चिरौली के पुलिस ने एक कुख्यात नक्सली को मार गिराने में सफलता हासिल की है, वही इस दौरान मारे गए नक्सली के पास से एके-47 राइफल भी पुलिस ने बरामद की है। दक्षिण बस्तर डी.आई.जी. सुंदरराज पी के मुताबिक बस्तर संभाग के 7 जिलों में बीजापुर सुकमा नारायणपुर जगदलपुर इन जिलों से अन्य राज्यों का सीमावर्ती क्षेत्र लगता है वही लगातार इन राज्यों के आला अधिकारियों से हमारी बातचीत होती है, और नक्सल अभियानों पर नई-नई रणनीति बनाई जाती है, निश्चित ही अंतर्राज्य पुलिसिंग ऑपरेशन के तहत हमें आगे और भी सफलता मिलेगी।


लेखक के बारे में