फतेहपुर में व्यक्ति ने पत्नी, बेटी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई

Ads

फतेहपुर में व्यक्ति ने पत्नी, बेटी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई

  •  
  • Publish Date - July 5, 2021 / 10:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

फतेहपुर (उप्र), पांच जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के ललौली कस्बे में एक व्यक्ति ने रविवार की रात अपनी पत्नी और बेटी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला की मौत हो गयी है जबकि बेटी की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।

जाफरगंज के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि ललौली कस्बे में रविवार रात करीब दो बजे फूलचन्द्र ने अपनी पत्नी सुशीला (60) और बेटी गुड्डन (35) के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गयीं। घटना के समय मां-बेटी एक साथ सो रही थी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को कानपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान सुशीला की मौत हो गयी और उसकी बेटी गुड्डन का अभी इलाज चल रहा है।

सीओ ने बताया कि छोटी बेटी की शादी में कुछ रिश्तेदारों के शामिल होने को लेकर उनके बीच कुछ विवाद हुआ था, जिससे नाराज होकर फूलचन्द्र ने इस घटना को अंजाम दिया।

मिश्रा ने बताया कि आरोपी फूलचन्द्र फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

भाषा सं जफर

मनीषा मानसी

मानसी