आगरा (उप्र), आठ जुलाई (भाषा) आगरा के सुभाष बाजार में बुधवार को बारिश के कारण नाले के ऊपर बनी इमारत ढहने से चार लोग घायल हो गए।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि हादसे के बाद लापता हुई एक महिला की तलाश जारी है।
बंसल ने बताया कि घटनास्थल पर दमकल की टीम मौजूद हैं और नगर निगम तथा कई विभागों को राहत बचाव कार्य में लगाया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से हादसा हुआ।
सुभाष बाजार कमेटी मंत्री इंदर कुमार मगनानी ने बताया कि इमारत में स्थित दुकान के मालिक तोला राम (71), कृष्णा (25) लाला भाई (48) और एक बच्ची घायल हो गई।
उन्होंने कहा कि गंगा देवी (55) लापता है।
कुमार ने कहा कि दुकान बेहद जर्जर थी और मरम्मत के लिए नगर निगम से अनुमति मांगी गई थी।
भाषा सं जफर
जोहेब
जोहेब
जोहेब