बलिया में विवाहिता ने की आत्महत्या

Ads

बलिया में विवाहिता ने की आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - May 4, 2021 / 05:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

बलिया (उप्र), चार मई (भाषा) जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव में सोमवार रात 23 वर्षीय विवाहिता ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

हल्दी थाना के प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव में सोमवार रात रानी (23) नामक महिला ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव मंगलवार सुबह घर के एक कमरे में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि रानी का तकरीबन ढाई साल पहले विवाह हुआ था और उसका डेढ़ साल का एक बच्चा भी है।

थाना प्रभारी ने परिजनों के हवाले से बताया कि रानी ने सोमवार को अपने बच्चे की पिटाई कर दी थी जिसे लेकर उसकी सास ने उसे डांट-फटकार लगाई थी।

भाषा सं जफर मनीषा सुरभि

सुरभि