राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर बयान को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ ग्वालियर कोर्ट में केस चलेगा. अमित शाह के खिलाफ जिला कोर्ट में एक परिवाद पत्र दायर किया गया था. जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने याचिकाकर्ता से इस मामले के गवाहों के नाम मांगे थे. याचिकाकर्ता ने 102 गवाहों के नाम शुक्रवार को कोर्ट में पेश किए. जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर देश के बड़े-बड़े लोगों के नाम शामिल हैं.
दरअसल ग्वालियर हाईकोर्ट के एक सीनियर एडवोकेट उमेश बोहरे ने दावा किया था अमित शाह ने रायपुर दौरे के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को “ चतुर बनिया, कहा था” ये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का का अपमान है. उमेश बोहरे ने धारा 153,153 क, ख आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के लिए कोर्ट में गुहार लगाई थी. जिसके तहत 3 साल तक की सजा का प्रावधान है.