Rituraj Gaikwad India A Team Squad || IMAGE- ESPN Cricket File
मुम्बई: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रूतुराज गायकवाड़ ने श्रीलंका में होने वाली आगामी तीन देशों की श्रृंखला के लिए भारत ए टीम में चोटिल रियान पराग की जगह ली है। बीसीसीआई ने रविवार को इसकी जानकारी दी। (Rituraj Gaikwad India A Team Squad) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पराग हैमस्ट्रिंग की चोट के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में खेले थे। उम्मीद है कि रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) सहित उन्हें लगभग तीन महीने तक खेल से बाहर रहना पड़ेगा। भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाली यह तीन देशों की श्रृंखला नौ जून से शुरू होगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
बीसीसीआई ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में होने वाली आगामी तीन देशों की श्रृंखला के लिए भारत ए टीम में रूतुराज गायकवाड़ को शामिल किया है। उन्होंने उप-कप्तान रियान पराग की जगह ली है जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।’’ विज्ञप्ति में आगे कहा गया, ‘‘रियान के रिहैबिलिटेशन की देखरेख बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ द्वारा की जाएगी।’’
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
तिलक वर्मा (कप्तान), रूतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधू, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (Rituraj Gaikwad India A Team Squad) (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।
🚨 News 🚨
Ruturaj Gaikwad added to India A squad for tri-series in Sri Lanka as a replacement for injured Riyan Parag.
Details 🔽 https://t.co/COTmObu7Sg
— BCCI (@BCCI) May 31, 2026
🚨 BREAKING: RUTURAJ GAIKWAD STEPS IN FOR THE SRI LANKA TOUR!💛
Our skipper Ruturaj Gaikwad has been officially drafted into the India ‘A’ squad!
He is also a Vice Captain! 🥺👑
pic.twitter.com/zFjDW9R3fd— Shariq (@CricBhakt7380) May 31, 2026
भारत, अमेरिका के मुख्य वार्ताकार एक जून से अंतरिम व्यापार समझौते पर करेंगे वार्ता
ब्रिटेन की विदेश मंत्री वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा के लिए भारत और चीन का दौरा करेंगी
जनता 2027 के चुनावों में भाजपा की सारी तिकड़म निकाल देगी: अखिलेश यादव
अमेरिका के सहयोगी देशों ने नये खतरों का सामना करने के लिए वैश्विक एकता की अपील की
एस्टोनियाई स्टार्टअप भारत के साथ साझेदारी, उसके बड़े बाजार में प्रवेश को लेकर उत्सुक
राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, फलोदी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज