TMC MLAs Headed for the BJP Camp? || AI Generated File
कोलकाता: भाजपा के हाथों विधानसभा चुनाव करारी हार के बाद सत्ता से बाहर हुई ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के लिए फ़िलहाल चीजे ठीक नहीं चल रही है। (TMC MLAs Headed for the BJP Camp?) इसकी पहली वजह है आम लोगों के द्वारा उनके नेताओं अपर हो रहे हमले। जबकि दूसरी और सबसे बड़ी वजह है पार्टी के जीते विधायकों का पार्टी आलाकमान को सहयोग नहीं मिलना।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी की अध्यक्षता में आज होने वाली नव-निर्वाचित विधायकों की बैठक स्थगित कर दी गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 80 विधायकों में से लगभग तीन-चौथाई विधायक बैठक में नहीं पहुंच सके। इसके बाद इसे फिलहाल टालने का फैसला लिया गया। यह बैठक कोलकाता में ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पर दोपहर 3 बजे आयोजित होने वाली थी। हालांकि करीब 20 विधायक ही बैठक स्थल तक पहुंच पाए थे।
60 MLAs missing from TMC’s Mandatory Meeting of Mamata Banerjee. The said is now cancelled. The impending doom that is coming they know very well. They won’t be able to arrange the famous 21st July program if this continues.
— Sudhanidhi Bandyopadhyay (@SudhanidhiB) May 31, 2026
टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को हुए हमले और रविवार को सांसद कल्याण बनर्जी के साथ मारपीट की घटना के बाद जमीनी स्तर पर हालात अचानक बदल गए। उन्होंने बताया कि पार्टी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन आयोजित कर रहे हैं। साथ ही कई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद विधायक उनकी मदद और कानूनी प्रक्रियाओं में भी जुटे हुए हैं। इसी कारण कई विधायकों ने बैठक स्थगित करने का अनुरोध किया था। (TMC MLAs Headed for the BJP Camp?) कुणाल घोष के अनुसार, विधायकों के अनुरोध को देखते हुए पार्टी ने बैठक को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। नई तारीख की जानकारी बाद में सभी विधायकों को दी जाएगी।
Kolkata, West Bengal: TMC MLA and leader Kunal Ghosh says, ”Tomorrow, June 1, in protest against the attack on Abhishek Banerjee, the attack on Kalyan Banerjee, and the attacks being carried out against our workers, the All India Trinamool Congress is giving a call to its… pic.twitter.com/qweHVbXOWm
— IANS (@ians_india) May 31, 2026
वही दूसरी तरफ टीएमसी ने आने वाले 48 घंटों में राज्यभर में विरोध प्रदर्शन तेज करने का ऐलान किया है। पार्टी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को 1 जून को ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर और शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर विरोध रैलियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। पार्टी का कहना है कि इन रैलियों के माध्यम से अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी और अन्य टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
कुणाल घोष ने यह भी बताया कि 2 जून को कोलकाता के एस्प्लेनेड स्थित रानी रश्मोनी रोड पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना आयोजित किया जाएगा। इस धरने का नेतृत्व स्वयं ममता बनर्जी करेंगी। (TMC MLAs Headed for the BJP Camp?) पार्टी के अनुसार, यह धरना कथित चुनाव बाद हिंसा और राज्य के विभिन्न हिस्सों में बुलडोजर के जरिए किए जा रहे फुटपाथ दुकानदारों के हटाने के अभियान के विरोध में आयोजित किया जाएगा। टीएमसी ने कहा है कि 2 जून के धरना मंच से पार्टी के आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की भी घोषणा की जाएगी।
भारत, अमेरिका के मुख्य वार्ताकार एक जून से अंतरिम व्यापार समझौते पर करेंगे वार्ता
ब्रिटेन की विदेश मंत्री वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा के लिए भारत और चीन का दौरा करेंगी
जनता 2027 के चुनावों में भाजपा की सारी तिकड़म निकाल देगी: अखिलेश यादव
अमेरिका के सहयोगी देशों ने नये खतरों का सामना करने के लिए वैश्विक एकता की अपील की
एस्टोनियाई स्टार्टअप भारत के साथ साझेदारी, उसके बड़े बाजार में प्रवेश को लेकर उत्सुक
राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, फलोदी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज