मौलाना कल्‍बे सादिक की हालत गंभीर

Ads

मौलाना कल्‍बे सादिक की हालत गंभीर

  •  
  • Publish Date - November 20, 2020 / 02:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

लखनऊ 20 नवंबर (भाषा) ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्‍यक्ष एवं प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना कल्‍बे सादिक की हालत गंभीर बनी हुई है। 83 वर्षीय सादिक निमोनिया से जूझ रहे हैं और मंगलवार को उन्‍हें लखनऊ के एक निजी अस्‍पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया था।

अस्‍पताल से जारी बुलेटिन में शुक्रवार को कहा गया कि मौलाना गंभीर निमोनिया, मूत्र नली में संक्रमण आदि रोगों से पीड़ित हैं और उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है।

इसमें कहा गया कि किडनी संबंधी दिक्‍कतों के चलते उनका डायलिसिस भी किया गया है। वर्तमान समय में उन्‍हें उच्‍च कोटि की चिकित्‍सा सुविधा पर रखा गया है और उनका उपचार किया जा रहा है। भाषा आनन्‍द नेत्रपाल

नेत्रपाल