कांग्रेस पर मायावती का प्रहार, बताया ‘कनिंग पार्टी’

कांग्रेस पर मायावती का प्रहार, बताया 'कनिंग पार्टी'

कांग्रेस पर मायावती का प्रहार,  बताया ‘कनिंग पार्टी’
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: July 4, 2021 11:08 am IST

लखनऊ, चार जुलाई (भाषा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए रविवार को उसे ‘कनिंग पार्टी’ करार दिया।

मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘उत्तर प्रदेश में भी ऑक्सीजन पर चल रही कांग्रेस का यह कहना कि ‘बीएसपी’ के ‘बी‘ का मतलब ’बीजेपी’ है, घोर आपत्तिजनक है, जबकि बीएसपी के ‘बी‘ का अर्थ बहुजन है, जिसमें अनुसूचित जाति जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग, धार्मिक अल्पसंख्यक तथा अन्य उपेक्षित वर्ग के लोग आते हैं, जिनकी संख्या ज्यादा होने की वजह से वे बहुजन कहलाते हैं।’

उन्होंने कांग्रेस पर तल्ख टिप्पणी करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘जबकि कांग्रेस के ‘सी‘ का मतलब वास्तव में ’कनिंग’ पार्टी है जिसने केन्द्र व राज्यों में अपने लम्बे शासनकाल में बहुजन के वोटों से अपनी सरकार बनाने के बावजूद इन्हें लाचार व गुलाम बनाकर रखा और अन्ततः बसपा बनाई गई और तब उस समय केन्द्र व राज्यों की सत्ता में भाजपा कहीं नहीं थी।’

मायावती ने कहा ‘यह भी सर्वविदित है कि उप्र में कांग्रेस, सपा व भाजपा की सरकार के चलते यहां कोई भी छोटा-बड़ा चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष कभी नहीं हो सकता और ना ही इनसे इसकी किसी को कोई उम्मीद करनी चाहिये जबकि बसपा की सरकार के समय में यहां सभी छोटे-बड़े चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष कराए गए।’

भाषा सलीम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में