कोरोना मरीजों का मेडिकल बुलेटिन जारी, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में 65 नए मरीजों की पुष्टि, 107 हुए डिस्चार्ज..जिलेवार आंकड़े देखिए

कोरोना मरीजों का मेडिकल बुलेटिन जारी, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में 65 नए मरीजों की पुष्टि, 107 हुए डिस्चार्ज..जिलेवार आंकड़े देखिए

कोरोना मरीजों का मेडिकल बुलेटिन जारी, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में 65 नए मरीजों की पुष्टि, 107 हुए डिस्चार्ज..जिलेवार आंकड़े देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: July 8, 2020 2:57 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना कई नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 65 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है और 107 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

Read More:प्रदेश के इन तीन जिलों से मिले 14 नए कोरोना मरीज, संक्रमितों में CRPF के कई जवान भी शामिल

मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश की राजधानी रायपुर से 16, बालोद से 1, दुर्ग से 5, कोरबा से 3, गरियाबंद से 1, सरगुजा से 2, कोरिया से 2, जगदलपुर से 12, राजनांदगांव से 8 और बेमेतरा से 2, नारायणपुर 10, दंतेवाड़ा से 4, सुकमा और कांकेर से 1—1 नए मरीज सामने आए हैं।

Read More: RSS भाजपा नेताओं को बौद्धिक देकर बताए कि गोबर खरीदने का स्वागत क्यो…

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 3491 कुल पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 642 हो गई है। वहीं, अब तक प्रदेश में 2835 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Read More: इस खास क्वारंटाइन सेंटर से भागे 14 मजदूर, इसी सेंटर से मिले हैं 10 …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com