छत्तीसगढ़ में अब ओपन मार्केट में दूध बेचेगा दुग्ध संघ, मंगाया आवेदन

Ads

छत्तीसगढ़ में अब ओपन मार्केट में दूध बेचेगा दुग्ध संघ, मंगाया आवेदन

  •  
  • Publish Date - March 24, 2018 / 10:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध संघ ने अब ओपन मार्केट में दूध की बिक्री के लिए आवेदन मंगाया है। दरअसल संघ ने दूध की आवक ज्यादा और खपत खपत कम होने से अतिरिक्त दूध को ओपन मार्केट में बेचने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें-बैंक में गिरवी जमीन को बेचा, प्रकाश कलश और पत्नी पर केस दर्ज

ये भी पढ़ें-  रायपुर: वेदांता कैंसर अस्पताल पर लगेगा 20 करोड़ का जुर्माना, Mou का नहीं हुआ पालन

दुग्ध संघ के एमडी के मुताबिक सभी कलेक्शन सेंटर के ज़रिए रोज़ाना क़रीब सवा लाख लीटर दूध खरीदा जा रहा है, लेकिन पैकेट दूध के अलावा मक्खन,पनीर,पेड़ा और घी बनाने के बाद भी क़रीब 75 हजार लीटर दूध की ही खपत हो रही है। रोज़ाना क़रीब 40 हजार लीटर दूध बच रहा है।

ये भी पढ़ें- रायपुर में पीलिया का प्रकोप, दो वार्डों में 95 से ज्यादा लोग पीड़ित

एमडी का ये भी कहना है, कि एक अप्रैल से दूध की नई दरें तय होनी हैं, लिहाज़ा विज्ञापन के ज़रिए उन लोगों से आवेदन मंगाए गए हैं, जो एक हज़ार या उससे ज्यादा दूध सीधे. चिलिंग सेंटर से खरीद सकते हैं। इस मामले में चेंबर के अध्यक्ष का कहना है, कि फिलहाल दूध पाउडर और घी का मार्केट डाउन है, लिहाज़ा संघ को अतिरिक्त दूध से दूसरे प्रोडक्ट बनाना चाहिए। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24