पीलिया से 6 मौतों के बाद सरकार हरकत में, पाइप लाइन बदलने दिए 21 करोड़

Ads

पीलिया से 6 मौतों के बाद सरकार हरकत में, पाइप लाइन बदलने दिए 21 करोड़

  •  
  • Publish Date - May 2, 2018 / 01:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में फैले पीलिया को लेकर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि नगरीय निकाय के सचिव को मौके पर जाकर जायजा लेने के लिए भेजा गया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री अग्रवाल ने बताया कि पुरानी पाइप लाइन को बदलने के लिए 21 करोड़ की राशि दी गई है, जिससे जल्द ही बदलने का काम किया जाएगा

उन्होंने बताया कि नीट ने डेढ़ साल राजधानी के दो तालाबों का परीक्षण किया है। रायपुर के बूढा तालाब और बिलासपुर के डीपूपारा तालाब को राशि आवंटित की गई। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के 2 हजार तालाब को रिवाइव किया जाएगा। सारे तालाबो को संरक्षित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पत्रकार जेडे हत्याकांड, माफिया डॉन छोटा राजन समेत 9 को उम्रकैद

नगरीय निकाय मंत्री ने बताया कि 168 नगरीय निकायों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार ने प्रदेश में स्टार रैंकिंग की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि सरोवर धरोहर योजना एक बड़ी योजना है, हमारी सरकार ने तालाबों के सूखने की चिंता की है।

वेब डेस्क, IBC24