मंत्री मीना सिंह के काफिले ने युवक को कुचला, मौके पर हुई युवक की मौत

मंत्री मीना सिंह के काफिले ने युवक को कुचला, मौके पर हुई युवक की मौत

मंत्री मीना सिंह के काफिले ने युवक को कुचला, मौके पर हुई युवक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: January 24, 2021 11:20 am IST

उमरिया। मंत्री मीना सिंह के काफिले ने एक युवक को कुचल दिया है, मंत्री के काफिल में शामिल एक स्कॉर्पियों गाड़ी ने युवक को कुचल दिया है, जिसके कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। 

ये भी पढ़ेंः 70 किलो ड्रग्स मामले में सामने आया अंडरवर्ल्ड कनेक्शन, मुंबई बम धमाके के आरोपी गिरफ्तार

मृतक युवक का नाम रिंकू कोल बताया जा रहा है, यह हादसा उमरिया से मानपुर जाते समय घंघरी के पास हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

ये भी पढ़ेंः एमपी में ‘पंख’ अभियान की शुरुआत, सीएम शिवराज ने मनाया बालिका दिवस

मृतक युवक रिंकू कोल झारखंड का रहने वाला है जो कि उमरिया में मजदूरी का काम करता था, बताया जा रहा है कि यहां पर स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक घर से टकरा गया जहां पर यह युवक खड़ा था, इस घटना में एक अन्य युवक घायल भी हुआ है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com