मंत्री मोहम्मद अकबर का बयान, एक्सप्रेस वे के निमार्ण में भ्रष्टाचार करने वालों के​ खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

मंत्री मोहम्मद अकबर का बयान, एक्सप्रेस वे के निमार्ण में भ्रष्टाचार करने वालों के​ खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

मंत्री मोहम्मद अकबर का बयान, एक्सप्रेस वे के निमार्ण में भ्रष्टाचार करने वालों के​ खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: August 19, 2019 8:17 am IST

रायपुर। प्रदेश के आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि रायपुर एक्सप्रेस वे निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत और गड़बड़ी पहले भी उजागर हो चुकी है। इस मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए गए व्यक्ति और अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

read more : EOW की छापेमार कार्रवाई, नान जिला कार्यालय में खंगाले जा रहे दस्तावेज

बता दें कि रायपुर स्टेशन से केंद्री तक एक्सप्रेस वे का ​निर्माण कार्य अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ है कि भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने लगी हैं। एक्सप्रेस वे का अभी लोकार्पण भी नहीं किया गया है बावजूद इसके यहां गाड़ियों की आवाजाही देखी जा सकती है। एक्सप्रेस वे में दरार पड़ने से अभी हाल ही में कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जिसे लेकर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व की सरकार पर इसके निमार्ण में जमकर भ्रष्टाचार करने की बात कह रहे हैं।

read more : 4 माओवादियों ने किया सरेंडर, एक महिला भी शामिल, कई बड़ी वारदात को द…

वहीं भाजपा ने भी बगैर लोकापर्ण के एक्सप्रेस वे को चालू किए जाने का आरोप लगा रही है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस सरकार पूर्व सरकार के कार्यों को छिपाना चाहती है और खुद पहले किए गए कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास कर रही है जिसके कारण इस सड़क का लोकार्पण नही किया जा रहा है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com