मंत्री के बेटे का जनसंपर्क अभियान जारी, बच्चे के साथ ली सेल्फी

Ads

मंत्री के बेटे का जनसंपर्क अभियान जारी, बच्चे के साथ ली सेल्फी

  •  
  • Publish Date - June 10, 2019 / 05:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

सुकमा। प्रदेश के सबसे चर्चित मंत्रियों मे से एक कवासी लखमा को जिले भर के हर एक बच्चे तक पहचानते हैं इसकी मुख्य वजह मंत्री कवासी लखमा का मजबूत जन सम्पर्क माना जाता है। वहीं मंत्री बनने के बाद कवासी लखमा अपनी विधानसभा से दूर हैं। लेकिन पुरे विधानसभा के लोगों से वे फोन पर सम्पर्क पर रहते हैं।

ये भी पढ़ें: दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक शुरु, हेल्थ मिनिस्टर ले रहे सभी जिलों के 

मंत्री कवासी लखमा क्षेत्र की हर एक समस्या का समाधान रायपुर में रहकर ही कर रहे जबकी उनके ही नक्शे कदम पर मंत्री लखमा के पुत्र एंव सुकमा जिला पंचायत के अध्यक्ष हरीश कवासी सुकमा में जन सम्पर्क अभियान चलाए हूए हैं, और गांव-गांव जाकर लोगों से सम्पर्क कर रहे हैं। युवाओं से खेल के मैदान पर तो बड़े बुजुर्गों से घर-घर जाकर मुलाकात कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: उच्च शिक्षा मंत्री ने इन पर बोला हमला, कहा- जबरदस्ती आंदोलन करा रही है बीजेपी

इस दौरान सोमवार को जब जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी पुनपल्ली ग्रामीणों की इच्छा पर टूर्नामेंट का फाइनल मैच देखने पहुंचे तो मैच के बाद मैदान में उनके साथ सेल्फी लेने युवा-युवतियों की इस तरह भीड़ उमड़ी की इस भीड़ में एक बच्चा पीछे रह गया। लगातार मोबाइल में सेल्फी चालू कर हरीश के करीब जाने का प्रयास करता रहा। आखिरकार उनकी नजर बच्चे पर पड़ ही गई और बच्चे की इच्छा पूरी हुई। सेल्फी के बाद बच्चे के चेहरे में खुशी भी देखने को मिली।