बदमाशों ने की धारदार हथियार से उपसरपंच की हत्या

बदमाशों ने की धारदार हथियार से उपसरपंच की हत्या

बदमाशों ने की धारदार हथियार से उपसरपंच की हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: November 26, 2019 8:03 am IST

धार। जिले में बदमाशों का आतंक बदस्तूर जारी है, जिसके कारण फिर से एक गांव के उपसरपंच की हत्या कर दी गई है। अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई इस हत्या के कारणों का पता नही चला सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि राजनीतिक रंजिश हत्या का कारण हो सकता है।

यह भी पढ़ें — मंत्री जीतू पटवारी से मुलाकात करने पहुंचे विधायक शरद कोल, भाजपा की सदस्यता को लेकर कही ये बड़ी बात

मध्यप्रदेश के धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरा की घटना है जहां खेत पर सोए हुए उपसरपंच को अज्ञात बदमाशों ने धार दार हथियार से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। उपसरपंच का नाम रतनसिंह है, फिलहाल पुलिस ओर एफएसएल टीम ने जांच की शुरूआत कर दी है।

यह भी पढ़ें — सीमेंट क्लिंकर को लेकर कवसी लखमा से पूछा सवाल, जवाब देने लगे मंत्री सिंहदेव, विपक्ष ने किया हंगामा


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com