रायपुर। कोरोना संकट का सामना कर रहे देश में हर तरफ लोग इस आपदा से निपटने के लिए आर्थिक मदद कर रहा है, इसी कड़ी में अब मॉडर्न मेडिकल इंस्टीट्यूट MMI ट्रस्ट ने 60 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी है। MMI ने यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी है।
ये भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच दो परिवारों में जमकर हुआ विवाद, एक की हत्या से इलाके में फैली सनसनी
मॉडर्न मेडिकल इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई राशि के बाद सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर MMI का आभार व्यक्त किया है। उन्होने अपने ट्वीट मे कहा कि’ मॉडर्न मेडिकल इंस्टीट्यूट द्वारा प्रेषित पत्र के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि कोरोना वायरस की रोकथाम एवं जरूरतमंदों की मदद हेतु MMI ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 60 लाख रुपए की सहायता राशि जमा करने की घोषणा की है। मैं इसके लिए उनका आभार व्यक्त करता हूँ।
ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल ने अन्य राज्यों के मुख्यमत्रियों को लिखा पत्र, लॉक …
मॉडर्न मेडिकल इंस्टीट्यूट द्वारा प्रेषित पत्र के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि कोरोना वायरस की रोकथाम एवं जरूरतमंदों की मदद हेतु MMI ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 60 लाख रुपए की सहायता राशि जमा करने की घोषणा की है।
मैं इसके लिए उनका आभार व्यक्त करता हूँ।#आपका_दान_जीवनदान
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 1, 2020