प्रदेश में बदलता मौसम का मिजाज, अंबिकापुर में ओले, इधर राजधानी में 40 डिग्री पहुंचा तापमान
प्रदेश में बदलता मौसम का मिजाज, अंबिकापुर में ओले, इधर राजधानी में 40 डिग्री पहुंचा तापमान
रायपुर। प्रदेश में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। इसके साथ छत्तीसगढ़ के हर इलाके में मौसम के बदलते रंग दिखाई पड़ रहे है। अंबिकापुर में कल बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि हुई है वहीं राजधानी की बात की जाए तो यहां का तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के नामांकन से पहले रोड शो में बहन प्रियंका, जीजा रॉबर्ट वाड्रा सहित भांजा भांजी भी
रायपुर 40 डिग्री के साथ दिन में चुभती धुप का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो बिलासपुर में 39 डिग्री, अंबिकापुर में 36 डिग्री, जगदलपुर में 37 डिग्री, दुर्ग में 39 डिग्री, राजनांदगांव में 40 डिग्री तापमान बरकरार है। वहीं न्युनतम तापमान में सबसे ज्यादा अंबिकापुर में गिरावट दर्ज दिया गया है।
ये भी पढ़ें: 91 लोकसभा सीटों के लिए 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान, जम्मू -कश्मीर में बढ़ी
वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में मानसून सक्रिय है जिसका असर प्रदेश के कई इलाकों में पड़ रहा है, जिससे बारिश, ओलावृष्टि के साथ साथ तेज गर्मी भी पड़ रही है। ऐसा भी माना जा रहा कि अप्रैल माह में ही पारा 45 के पार भी पहुंच सकता है।

Facebook


