मोदी ने किया ‘गृह प्रवेशम् कार्यक्रम’ का उद्घाटन, बोले- कोरोना नहीं होता तो आपकी इतनी बड़ी खुशी में शामिल होता आपका प्रधान सेवक

मोदी ने किया 'गृह प्रवेशम् कार्यक्रम' का उद्घाटन, बोले- कोरोना नहीं होता तो आपकी इतनी बड़ी खुशी में शामिल होता आपका प्रधान सेवक

मोदी ने किया ‘गृह प्रवेशम् कार्यक्रम’ का उद्घाटन, बोले- कोरोना नहीं होता तो आपकी इतनी बड़ी खुशी में शामिल होता आपका प्रधान सेवक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: September 12, 2020 9:54 am IST

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के अंतर्गत बने 1.75 लाख घरों के ‘गृह प्रवेशम् कार्यक्रम’ का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे। इस दौरान पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश के पौने 2 लाख ऐसे परिवार, जिनका गृह-प्रवेश हो रहा है, उनको भी मैं बहुत बधाई देता हूं, इस बार आप सभी की दीवाली, आप सभी के त्योहारों की खुशियां कुछ और ही होंगी।

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, ‘मै सौदे की राजनीति नहीं करने वाला था इसीलिए मैने इस्तीफा दिया… मगर स…

पीएम ने कहा कि कोरोना काल नहीं होता तो आज आपके जीवन की इतनी बड़ी खुशी में शामिल होने के लिए आपका प्रधानसेवक आपके बीच होता। सामान्य तौर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक घर बनाने में औसतन 125 दिन का समय लगता है। कोरोना के इस काल में पीएम आवास योजना के तहत घरों को सिर्फ 45 से 60 दिन में ही बनाकर तैयार कर दिया गया है। आपदा को अवसर में बदलने का ये बहुत ही उत्तम उदाहरण है।

ये भी पढ़ें: जिन बच्चों के पास नहीं हैं स्मार्ट फोन उनकी नहीं रुकेगी पढ़ाई ! राज…

कोरोना काल में तमाम रूकावटों के बीच भी देशभर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख घरों का काम पूरा किया गया। उसमें 1.75 लाख घर अकेले मध्य प्रदेश में ही पूरे किए गए हैं। मुझे संतोष है कि पीएम गरीब कल्याण अभियान से मध्य प्रदेश सहित देश के अनेक राज्यों में करीब 23 हज़ार करोड़ रुपए के काम पूरे किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: आयुष्मान योजना से ज़ुड़े 170 अस्पतालों में होगा कोरोना का इलाज, 20 प्…

मोदी ने कहा कि पीएम गरीब कल्याण अभियान के तहत घर तो बन ही रहे हैं, हर घर जल पहुंचाने का काम हो, आंगनबाड़ी और पंचायत के भवनों का निर्माण हो, पशुओं के लिए शेड बनाना हो, तालाब और कुएं बनाना हो, ग्रामीण सड़कों का काम हो, गांव के विकास से जुड़े ऐसे अनेक काम तेज़ी से किए गए हैं। कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोज़गार अभियान के तहत सिर्फ कुछ हफ्तों में देश में 116 ज़िलों में 5,000 किलोमीटर से ज़्यादा का ऑप्टिकल फाइबर​ बिछाया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: PM मोदी आज करीब 2 लाख गरीबों को कराएंगे गृह प्रवेश, सीएम ने कहा- गर…

उन्होने कहा कि 2014 में पुराने अनुभवों का अध्ययन करके, पहले पुरानी योजना में सुधार किया गया और फिर प्रधानमंत्री आवास योजना के रूप में बिल्कुल नई सोच के साथ योजना लागू की गई।इसमें लाभार्थी के चयन से लेकर गृह प्रवेश तक पारदर्शिता को प्राथमिकता दी गई।पहले गरीब सरकार के पीछे दौड़ता था, अब सरकार लोगों के पास जा रही है। अब किसी की इच्छा के अनुसार लिस्ट में नाम जोड़ा या घटाया नहीं जा सकता। चयन से लेकर निर्माण तक वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीका अपनाया जा रहा है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com