धन शोधन मामला : दीपक कोचर को 19 सितम्बर तक ईडी की हिरासत में भेजा गया

Ads

धन शोधन मामला : दीपक कोचर को 19 सितम्बर तक ईडी की हिरासत में भेजा गया

  •  
  • Publish Date - September 8, 2020 / 10:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

मुम्बई, आठ सितम्बर (भाषा) आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को धन शोधन मामले में यहां की एक अदालत ने 19 सितम्बर तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है।

वीडियोकोन समूह को बैंक से कर्ज देने में कथित अनियमितताओं और धनशोधन के मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत सोमवार को पुलिस ने कोचर को गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी इस मामले में हाल ही में इकट्ठे किए गए कुछ नए सबूतों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए दीपक कोचर को हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती है।

धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत यह मामला पिछले साल जनवरी में दर्ज किया गया था।

भाषा निहारिका शाहिद

शाहिद