बेटी से छेड़छाड़ की घटना, परेशान पिता ने मांगी इच्छा मृत्यु

Ads

बेटी से छेड़छाड़ की घटना, परेशान पिता ने मांगी इच्छा मृत्यु

  •  
  • Publish Date - July 10, 2018 / 06:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

धमतरी। देश मे रेप और छेडछाड को लेकर कई कानून बन गये है इसके बाद भी हवस के दरिंदो को कानून का तनिक भी डर भय नही है। जिसकी एक बानगी धमतरी मे देखने मिल रही है। जहां एक नाबालिक युवती का पिता अपनी बेटी के साथ छेडछाड से परेशान होकर शासन प्रशासन से इच्छा मृत्यु की मांग कर रहा है। 

ये भी पढ़ें –पीएम को सीताफल से आमदनी दुगुनी होने के बारे में बताया था कांकेर की चंद्रमणि ने, देखिए वीडियो

बता दें कि गांव का ही रहने वाला संतोष साहू गांव की ही एक छात्रा को  अश्लील मैसेज भेजकर उसके साथ छेड़खानी करता था।  लगातार संतोष की हरकतों से परेशान युवती जिला प्रशासन और मगरलोड थाने में शिकायत कर चुकी है। पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 5 जुलाई को युवती कालेज में फार्म खरीदने जा रही थी। तब भी संतोष ने रास्ता रोककर छेड़खानी की। उसकी हरकतों से युवती सहित उसका पूरा परिवार दहशत में है।अब पूरा परिवार  घर से बाहर निकलते ही संतोष द्वारा परेशान किए जाने के डर से युवती ने कॉलेज की पढ़ाई के लिए फार्म ही नहीं भरा .जबकि वह कॉलेज की पढ़ाई करना चाहती है। 

ये भी पढ़े –साजिद नाडियाडवाला की हॉउसफुल 4 की शूटिंग हुई शुरू

बहरहाल इस मामले को जिला प्रशासन एसपी से बात कर कार्यवाही करवाने की बात कर रहे है.छेडछाड के चलते युवती का पढाई भी छूट गई है। पुलिस के पास कई बार शिकायत के बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नही हुई जिससे आरोपी का हौसला बुलंद है। जिसके चलते अब युवती के पिता इच्छा मृत्यु की मांग कर रहे हैं। ज्ञात हो ये पूरा मामला धमतरी के पास मगरलोड थाना इलाके  के मोहदी गांव का है। 

वेब डेस्क IBC24