अमेठी, चार फरवरी (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का गाड़ी का शीशा साफ करते हुये एक वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री मोहसिन रजा ने उन पर तंज करते हुए शीशे की बजाय उन्हें चेहरा साफ करने की सलाह दी है।
Read More: करोड़ों की उगाही करने वाले युवती समेत 2 तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी
प्रियंका का रामपुर के एक किसान नवनीत सिंह के परिवार से मुलाकात के लिए जाते समय रास्ते में अपनी कार का शीशा साफ करते हुए वायरल वीडियो के बारे में पूछे जाने पर रजा ने संवाददाताओं से कहा ‘गाड़ी का शीशा साफ करने बजाय कांग्रेस के नेताओ को अपना मुंह साफ करना चाहिए।’
चौरी चौरा शताब्दी वर्ष के मौके पर गौरीगंज स्थित नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए रजा ने आरोप लगाया, ‘कांग्रेस ने 60 वर्षों तक किसानों को कर्जदार बनाया। कांग्रेस ने हमेशा दूसरों के कंधे पर राजनीति की है। किसानों के मामले मे प्रियंका गांधी और राहुल गाधी राजनीति कर रहे हैं।’
.@priyankagandhi ji continues to be an inspiration for all with her humility.. pic.twitter.com/FpOJZGA7Ur
— Vinay Kumar Dokania