बस से आगे निकलने की कोशिश में ट्रक से टकरायी मोटरसाइकिल, एक व्यक्ति की मौत

Ads

बस से आगे निकलने की कोशिश में ट्रक से टकरायी मोटरसाइकिल, एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - December 3, 2020 / 09:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

गोंडा (उप्र), तीन दिसंबर (भाषा) गोंडा जिले के छपिया क्षेत्र में बृहस्पतिवार को रोडवेज बस से आगे निकलने की कोशिश में एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई जिससे मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा एक अन्य जख्मी हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया, ‘‘छपिया क्षेत्र के भरातीपुर निवासी रवि कुमार चौहान अपने गांव के रहने वाले गंगा राम यादव (48) के साथ मोटरसाइकिल से मसकनवा गांव की तरफ जा रहे थे। रास्ते में रोडवेज बस को ओवरटेक करने के प्रयास में मोटर साइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकरायी। इस हादसे में गंगा राम यादव की मौके पर ही मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रवि को उपचार के लिए तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सलीम सुरभि

सुरभि