Gold Rate 23 June 2026: खरीदारों की लग गई लॉटरी! एक ही झटके में सोना अचानक 2,000 और चांदी 5,000 रुपये धड़ाम, जानिए अब आपके शहर में क्या है 10 ग्राम गोल्ड के नए रेट?

Ads

Gold Rate 23 June 2026: आज सुबह सोने के भाव में जोरदार नरमी देखने को मिली है, जबकि तीन दिन की स्थिरता के बाद चांदी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय संकेतों और मांग में उतार-चढ़ाव से जुड़ा है। आज देश के 10 बड़े शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के अलग-अलग रेट पर बिक्री हो रही है साथ ही चांदी के दाम भी अपडेट हुए हैं।

  •  
  • Publish Date - June 23, 2026 / 10:47 AM IST,
    Updated On - June 23, 2026 / 10:49 AM IST

(Gold Rate 23 June 2026/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • सोना एक दिन में ₹2,070 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ।
  • 22 कैरेट गोल्ड के दाम में ₹1,900 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
  • 18 कैरेट सोना भी ₹1,550 प्रति 10 ग्राम तक फिसला।

नई दिल्ली: Gold Rate 23 June 2026 in India: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी और अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बढ़ती बातचीत का असर आज सोने-चांदी की कीमतों पर साफ नजर आ रहा है। इन वैश्विक संकेतों के कारण निवेशकों की मांग कमजोर पड़ी और सोने की चमक फीकी पड़ गई है। साथ ही चांदी की कीमत में जोरदार गिरावट देखने को मिली है।

सोने के दाम में भारी गिरावट

देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। यहां 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 2,070 रुपये तक सस्ता हो गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,900 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गया। इससे एक दिन पहले सोने में तेजी देखी गई थी। लेकिन आज बाजार पूरी तरह नीचे आ गया। इससे पहले 22 जून को 24 कैरेट वाला 10 ग्राम गोल्ड 1,900 रुपये और 22 कैरेट वाला 1,750 रुपये महंगा हुआ था। लेकिन आज सोने की कीमतों भारी गिरावट देखने को मिली है। साथ ही चांदी के भाव में भी जोरदार गिरावट आई है। जहां आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है।

आज दिल्ली में सोने के दाम (गुडरिटर्न के अनुसार)

ग्राम 24K (₹) 22K (₹) 18K (₹)
1 ग्राम ₹14,606 (-207) ₹13,390 (-190) ₹10,959 (-155)
8 ग्राम ₹1,16,848 (-1,656) ₹1,07,120 (-1,520) ₹87,672 (-1,240)
10 ग्राम ₹1,46,060 (-2,070) ₹1,33,900 (-1,900) ₹1,09,590 (-1,550)
100 ग्राम ₹14,60,600 (-20,700) ₹13,39,000 (-19,000) ₹10,95,900 (-15,500)

देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट

सिटीवाइज कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,46,060 रुपये पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में यह 1,45,910 रुपये के स्तर पर है। चेन्नई में सोना सबसे महंगा रहा जहां 24 कैरेट का भाव 1,47,930 रुपये तक पहुंच गया। पटना और अहमदाबाद में भी दरें लगभग समान स्तर पर बनी हुई हैं।

देश के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के भाव (रुपये में)

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹ 1,46,060 ₹ 1,33,900 ₹ 1,09,590
मुंबई ₹ 1,45,910 ₹ 1,33,750 ₹ 1,09,440
कोलकाता ₹ 1,45,910 ₹ 1,33,750 ₹ 1,09,440
चेन्नई ₹ 1,47,930 ₹ 1,35,600 ₹ 1,13,400
बेंगलुरु ₹ 1,45,910 ₹ 1,33,750 ₹ 1,09,440
हैदराबाद ₹ 1,45,910 ₹ 1,33,750 ₹ 1,09,440
लखनऊ ₹ 1,46,060 ₹ 1,33,900 ₹ 1,09,590
पटना ₹ 1,45,960 ₹ 1,33,800 ₹ 1,09,490
जयपुर ₹ 1,46,060 ₹ 1,33,900 ₹ 1,09,590
अहमदाबाद ₹ 1,45,960 ₹ 1,33,800 ₹ 1,09,490

तीन दिनों की स्थिरता के बाद चांदी में गिरावट

चांदी के बाजार में भी आज कमजोरी देखने को मिली। लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद इसमें बड़ी गिरावट आई है। इससे पहले भी दो दिनों में चांदी 10,500 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हुई थी। आज एक बार फिर भाव नीचे आए और बाजार में हलचल बढ़ गई।

दिल्ली में पिछले 10 दिन में सोने के दाम (1 ग्राम, रुपये में)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव 22 कैरेट (₹) बदलाव
23 जून 2026 ₹ 14,606 -207 ₹ 13,390 -190
22 जून 2026 ₹ 14,813 190 ₹ 13,580 175
21 जून 2026 ₹ 14,623 0 ₹ 13,405 0
20 जून 2026 ₹ 14,623 22 ₹ 13,405 20
19 जून 2026 ₹ 14,601 -365 ₹ 13,385 -335
18 जून 2026 ₹ 14,966 -159 ₹ 13,720 -145
17 जून 2026 ₹ 15,125 -27 ₹ 13,865 -25
16 जून 2026 ₹ 15,152 -16 ₹ 13,890 -15
15 जून 2026 ₹ 15,168 245 ₹ 13,905 225
14 जून 2026 ₹ 14,923 0 ₹ 13,680 0

महानगरों में चांदी के अलग-अलग भाव

दिल्ली में चांदी 5,000 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 2,45,000 के स्तर पर आ गई है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव चल रहा है। हालांकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी रही और यहां इसका भाव 2,50,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। कुल मिलाकर सोना और चांदी दोनों ही आज दबाव में नजर आए।

इन्हें भी पढ़ें:

आज सोने की कीमतों में गिरावट क्यों आई?

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीदों और कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी के कारण सोने की मांग घटी, जिससे कीमतों में गिरावट आई।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना कितना सस्ता हुआ?

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹2,070 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है।

आज 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने में कितनी गिरावट आई?

22 कैरेट सोना ₹1,900 और 18 कैरेट सोना ₹1,550 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है।

चांदी के भाव में कितना बदलाव आया है?

तीन दिनों की स्थिरता के बाद चांदी ₹5,000 प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है।