George Kurian Resignation Reason || Image- AI Generated File
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता जॉर्ज कुरियन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। (George Kurian Resignation Reason) उनका राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह फैसला सामने आया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
65 साल के जॉर्ज कुरियन अगस्त 2024 से प्रधानमंत्री मोदी की तीसरी सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे। उनका राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो गया था, जिसके चलते उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा। उन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए नामित नहीं किया गया।
बता दें कि, जॉर्ज कुरियन भाजपा के संस्थापक काल से जुड़े नेताओं में गिने जाते हैं। वह वर्ष 1980 से पार्टी के सदस्य रहे हैं। (George Kurian Resignation Reason) राजनीति के साथ-साथ उन्होंने भारत के सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में भी कार्य किया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
जॉर्ज कुरियन का जन्म 20 सितंबर 1960 को केरल के कोट्टायम जिले के नंबियाकुलम में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा अपने गृह क्षेत्र में पूरी करने के बाद उन्होंने कानून में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। उन्होंने 9 जून 2024 को केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली थी और 11 जून 2024 को मंत्रालयों का कार्यभार संभाला था। केंद्रीय मंत्री बनने से पहले जॉर्ज कुरियन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ओ. गोपालराज के ओएसडी के रूप में भी काम किया था।
President Droupadi Murmu, as advised by Prime Minister Narendra Modi, has accepted the resignation of George Kurian from the Union Council of Ministers, with immediate effect, under clause (2) of Article 75 of the Constitution: Rashtrapati Bhavan pic.twitter.com/9WZiwxIyNd
— IANS (@ians_india) June 23, 2026
पेंटागन ने ईरान युद्ध में हुए खर्च की भरपाई के लिए संसद से 80 अरब डॉलर मांगे
पंजाब की जेल से फरार कुख्यात अपराधी सत्तू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
अमेरिका: अलास्का में तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के चार सदस्य घायल
रायगड़ा मामला: राज्य महिला आयोग ने पीड़िता से बात की, डीजीपी से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई
आरटीआई नियमों में संशोधन वापस नहीं लिए गए, तो अनशन करूंगा : अन्ना हजारे