Lucknow Aliganj Fire Case: लखनऊ आग हादसे पर CM योगी का ताबड़तोड़ एक्शन.. एक साथ इतने अफसरों को किया सस्पेंड, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम भी गठित

Ads

Lucknow Aliganj Fire Case Live Videos: लखनऊ अग्निकांड के बाद योगी सरकार का बड़ा एक्शन, चार अधिकारी निलंबित और SIT गठित की गई।

  •  
  • Publish Date - June 23, 2026 / 10:13 AM IST,
    Updated On - June 23, 2026 / 10:51 AM IST

Lacknow Aliganj Fire Case Live Videos || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • • अलीगंज अग्निकांड मामले में चार अधिकारी निलंबित।
  • • जांच के लिए सात दिन में रिपोर्ट देगी SIT।
  • • छह आरोपियों में से चार गिरफ्तार, दो फरार।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि मामले में नामजद छह आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। (Lucknow Aliganj Fire Case Live Videos) दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात उच्चस्तरीय बैठक कर पूरे प्रकरण की समीक्षा की। उन्होंने दोषियों की पहचान और जिम्मेदारी तय करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने के निर्देश दिए हैं। एसआईटी सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

SIT में ये अफसर शामिल

गठित एसआईटी में संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार को सदस्य बनाया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया लापरवाही के दोषी पाए जाने पर बिजली विभाग के जानकीपुरम स्थित एक्सईएन कलेक्शन गौरव कुमार, फायर विभाग के एफएसएसओ कमलेंद्र कुमार सिंह, एलडीए के एई अनिल कुमार और जेई प्रमोद पांडे को निलंबित कर दिया गया है।

गिरफ्तारी और निलंबन का दौर

वहीं, पुलिस ने बिल्डिंग मालिक मदेयगंज निवासी वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, पेट शॉप संचालक रामकृष्ण उपाध्याय, एनिमेशन सेंटर संचालक तूशॉक कृष्णा जायसवाल तथा किरायेदार सुरेश कुमार शाहू को गिरफ्तार कर लिया है। (Lucknow Aliganj Fire Case Live Videos) एफआईआर में नामजद धीरेंद्र शुक्ला और सुरेंद्र शुक्ला की तलाश में दबिश दी जा रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि पुरनिया चौकी प्रभारी शुभम तिवारी की तहरीर पर छह नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा अधिनियम की धारा 6/10 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:

पेंटागन ने ईरान युद्ध में हुए खर्च की भरपाई के लिए संसद से 80 अरब डॉलर मांगे

पंजाब की जेल से फरार कुख्यात अपराधी सत्तू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अमेरिका: अलास्का में तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के चार सदस्य घायल

रायगड़ा मामला: राज्य महिला आयोग ने पीड़िता से बात की, डीजीपी से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई

आरटीआई नियमों में संशोधन वापस नहीं लिए गए, तो अनशन करूंगा : अन्ना हजारे

FAQ 1: प्रश्न: लखनऊ अलीगंज अग्निकांड मामले में कितने अधिकारियों को निलंबित किया गया?

उत्तर: प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर चार अधिकारियों को निलंबित किया गया है।

FAQ 2: प्रश्न: मामले की जांच के लिए कौन सी समिति बनाई गई है?

उत्तर: मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) गठित की गई है।

FAQ 3: प्रश्न: पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?

उत्तर: छह नामजद आरोपियों में से चार को गिरफ्तार किया गया है।