भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कहीं प्रत्याशियों को जनता की खरी-खोटी सुननी पड़ रही है तो कहीं उनके परिजनों को। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह जब बुधनी विधानसभा में जब पति शिवराज के लिए वोट मांगने पहुंची तो उन्हें भी खरी खोटी सुननी पड़ी।
विधानसभा क्षेत्र बुधनी के रेहटी इलाके में साधना सिंह जब वोट मांगने पहुंचीं तो यहां एक महिला का गुस्सा फूट पड़ा। महिला ने साफ कहा कि पीने के पानी की समस्या से आज तक निजात नहीं मिली है। वहीं जब साधना सिंह ने कहा कि प्रदेश में विकास तो हुआ है। जवाब में सुनने मिला कि जो मुख्यमंत्री पिछले 13 साल में अपने विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था नहीं करा पाए वो मध्यप्रदेश को समृद्ध क्या बनाएंगे।
साधना सिंह से महिला ने कहा कि चुनाव के समय कहते हैं, सब होगा, लेकिन हम तो यहां प्यासे मर रहे हैं। जब साथ मौजूद कार्यकर्ता ने शांति बनाए रखने कहा तो महिला बोली, क्या शांति बनाए? इसी तरह एक महिला ने उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन ना मिलने और जमीन के पट्टे ना मिलने पर साधना सिंह को खरी-खोटी सुनाई। प्रचार के दौरान महिला ने कहा कि वह हमेशा मामा को वोट देते हैं, पर न गैस मिली ना पट्टा।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ की 18 सीटों पर वोटिंग में टूटे सारे रिकॉर्ड, अब तक के आंकड़ों के मुताबिक 76.28 फीसदी मतदान
महिला की शिकायत पर साधना सिंह ने सफाई दी कि अभी सफाई आचार संहिता लगी है, बाद में सब दिलवा देंगे। बता दें कि प्रदेश में 28 नवम्बर को मतदान है और 11 दिसम्बर को नतीजों की घोषणा होगी।
देखिए वीडियो
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/aVSD5ntxdec” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>