बारातियों के साथ वोट डालने पहुंचे दूल्हे राजा, मशीनों की खराबी पर दिग्विजय सिंह ने ये कहा

बारातियों के साथ वोट डालने पहुंचे दूल्हे राजा, मशीनों की खराबी पर दिग्विजय सिंह ने ये कहा

बारातियों के साथ वोट डालने पहुंचे दूल्हे राजा, मशीनों की खराबी पर दिग्विजय सिंह ने ये कहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: November 28, 2018 5:31 am IST

बुरहानपुर। बुरहानपुर विधानसभा में मतदान के दौरान अलग नजारा देखने को मिला। यहां एक दूल्हे ने बारात निकलने से पहले पोलिंग बूथ नंबर 169 में जाकर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद दूल्हे की बारात निकली। मोहम्मद ईशान की बारात बुरहानपुर से महाराष्ट्र के मलकानगिरी जाएगी, लेकिन बारात निकलने से पहले दूल्हे ने वोटिंग कर लोगों को मतदान के लिेए प्रेरित किया है।

देखें वीडियो-

पढ़ें-माननीयों ने किया मतदान, जीत का दावा, जनता जनार्दन से वोट की अपील

बुरहानपुर विधानसभा के कुछ केंद्रों में मशीन खराबी की शिकायत मिली है। 168 नंबर बूथ में मशीन खराब होने से करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा। अफसरों ने नई लगाई जिसके बाद दोबारा वोटिंग शुरू हो पाई। बूथ नंबर 156 और 159 में भी मशीन में दिक्कत आने से लोग परेशान होते रहे। कई वोटर बिना वोट डाले ही बूथों से वापस लौट रहे हैं। लोगों की शिकायत के बाद कलेक्टर और एसपी ने 159 नंबर बूथ का पहंचकर जायजा लिया।

पढ़ें- मप्र में दो पीठासीन अधिकारियों की मौत, गौर ने डाला वोट, भिंड में पुलिस ने प्रत्याशियों को किया नज

अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों मे रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम की खराबी को लेकर ट्वीट कर वोटिंग एजेंटों को नसीहत दी है। दिग्विजय ने कहा है कि जिन मशीनों में खराबी आती है और उसके स्थान पर जो मशीनें बदली जाती हैं। उनके नंबर जरुर नोट कर लें। इसके साथ ही नई मशीन चालू करने से पहले 50 से 100 वोट डालकर जरुर चेक करें।

 

 


लेखक के बारे में