टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका ने डाला वोट, मतदाताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने दिव्यांग

Ads

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका ने डाला वोट, मतदाताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने दिव्यांग

  •  
  • Publish Date - November 28, 2018 / 10:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के सियासी महासमर में मतदाता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। क्या आम क्या खास सभी लाइन में लगकर वोट डाल रहे हैं। इस सिलसिले में मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी भोपाल पहंचकर वोटिंग की। तो मतदातों के प्रेरणास्त्रोत बने दिव्यांग।

आगर में एक दिव्यांग दूल्हे ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला, दिव्यांग के इस जज्बे ने लोकतंत्र के महापर्व की गरिमा और बढ़ा दी है। साथ लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए प्रेरित भी करती है।

गुना में भी एक दिव्यांग बुजुर्ग वोट डालने पहुंचे, वोट डालकर दिव्यांग बुजुर्ग ने लोगों से मतदान करने की अपील की है।

वोटिंग के दौरान एक ऐसे दिव्यांग वोट डालने पहुंचे जिनकी दोनों हाथ नहीं है, ये खुद की पैरों से कार ड्राइव कर पोलिंग बूथ मतदान करने पहुंचे और अपना वोट डाला। चुनाव में दिव्यागों का वोटिंग के लिए उत्साह वाकई मतदाताओं के लिए एक प्रेरणा है।