मप्र : सूखे को लेकर मंत्रियों को प्रभार जिले के दौरों का आदेश, सीएम कैबिनेट में देखेंगे रिपोर्ट

Ads

मप्र : सूखे को लेकर मंत्रियों को प्रभार जिले के दौरों का आदेश, सीएम कैबिनेट में देखेंगे रिपोर्ट

  •  
  • Publish Date - August 21, 2017 / 03:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

 

कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा है कि कल कैबिनेट बैठक में सीएम शिवराज सिंह चैहान प्रदेश में कम बारिश होने के कारण उत्पन्न हालातों की समीक्षा करेंगे…प्रदेश में कम बारिश को लेकर सरकार काफी चिंतित है…और अब सरकार के मंत्री जिलों का दौरा करेंगे और ग्राउंड जीरो पर जाकर हकीकत जानेंगे…दौरा करने के बाद सरकार को मंत्री अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे…सीएम शिवराज सिंह चैहान ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों को 23…24…और 25 अगस्त को जिलों के प्रभारी मंत्रियों को अपने अपने जिलों में जाने के निर्देश दिये हैं…मंत्रियो की रिपोर्ट के बाद सरकार किसानो को रहत कैसे दे इस बारे में चर्चा की जायेगी ! फिलहाल पूरे प्रदेश में किसी भी जिले में पर्यापत बारिश नहीं हुई है।